Weekly Tech Update:ai के खिलाफ चेतावनी से लेकर भारत में मेटा वेरिफाइड तक, ये हैं इस हफ्ते की टेक सुर्खियां – Weekly Tech Update From Sam Altmans Ai Warnings To Paedophilia On Instagram Top Tech News
[ad_1]
iPhone निर्माता एपल ने आखिरकार अपने AR/VR हेडसेट को पेश किया। इस हफ्ते एआई के सबसे बड़े प्लेयर सैम अल्टमैन ने AI के खिलाफ चेतावनी दी। इंस्टाग्राम पर अंडरएज-सेक्स कंटेंट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया गया और भारत में मेटा वेरिफाइड को लॉन्च किया गया। ये कुछ ऐसी सुर्खियां हैं जो इस हफ्ते टेक्नोलॉजी की दुनिया में चर्चा का विषय रहीं। चलिए जानते हैं इस हफ्ते के टेक अपडेट्स के बारे में और प्रमुख गैजेस्ट की लॉन्चिंग भी देखेंगे।
WWDC 2023
एपल ने अपने WWDC 2023 इवेंट में नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 17, iPadOS 17, macOS 14, watchOS 10 और tvOS 17 को भी लॉन्च किया है। iOS 17 के साथ नया जर्नल एप भी लॉन्च किया गया है। iOS 17 के साथ एक नया स्टैंड बाय मोड भी दिया गया है जो कि iPhone को एक अलार्म क्लॉक में बदल देता है।
Samsung Galaxy F54 5G
सैमसंग ने अपने नए फोन Samsung Galaxy F54 5G को भारत में लॉन्च किया। इस फोन को 6000mAh की बैटरी और 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे से लैस किया गया। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट भी है।
आधार नंबर से इस्तेमाल कर सकेंगे GPay
आमतौर पर यूपीआई पेमेंट की सेटिंग के लिए डेबिट कार्ड के डीटेल की जरूरत होती है लेकिन अब गूगल ने बड़ी राहत देते हुए इस जरूरत को खत्म कर दिया है। अब आप अपने आधार नंबर से भी Google Pay एक्सेस कर सकते हैं और यूपीआई पेमेंट इस्तेमाल कर सकते हैं।
Meta Verified India
मेटा ने इस हफ्ते भारत के लिए भी वेरिफिकेशन सर्विस लॉन्च कर दी। इससे पहले मेटा का ब्लू सब्सक्रिप्शन कनाडा जैसे देशों में लॉन्च हुआ था। मेटा वेरिफिकेशन के तहत इंस्टाग्राम अकाउंट को भी पैसे देकर वेरिफाई कराया जा सकेगा। भारत में आईओएस और एंड्रॉयड एप के लिए 699 रुपये प्रति महीने देना होगा, वहीं वेब के लिए 599 रुपये हर महीने खर्च करने होंगे।
[ad_2]
Source link