Virender Sehwag selected Rohit Sharma as the best captain of IPL history MS Dhoni | धोनी या रोहित, कौन है IPL का बेस्ट कप्तान? सहवाग ने दिया चौंकाने वाला बयान
[ad_1]

IPL 2023
IPL 2023: आईपीएल 2023 का शेड्यूल जारी हो चुका है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का पहला मुकाबला 31 मार्च को खेला जाना है। इस मैच में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आमने-सामने होने वाली है। रोमांच अभी से क्रिकेट फैंस के बीच देखने को मिल सकता है। वहीं इसी बीच टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि उनके अनुसार अबतक आईपीएल का बेस्ट कप्तान कौन रहा है।
सहवाग ने किसको माना बेस्ट कप्तान?
वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ कप्तान के तौर पर मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स के एमएस धोनी पर तरजीह दी क्योंकि पिछले 15 सालों में मुंबई की फ्रेंचाइजी ने पांच ट्रॉफियां जीती हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अभी तक चार आईपीएल ट्रॉफियां जीत पाई हैं जबकि मुंबई इंडियंस की टीम पांच ट्रॉफी जीतकर सबसे सफल टीम है।
रोहित को माना बेस्ट
सहवाग ने आईपीएल के एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘नंबर आपको सबकुछ बयां कर देते हैं। देखिए एमएस धोनी को भारतीय टीम की कप्तानी का अनुभव था और फिर वह चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बने। रोहित शर्मा का कप्तानी का पहला अनुभव मुंबई इंडियंस के साथ था और वहीं से उनकी सफलता की यात्रा शुरू हुई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए वह (रोहित) श्रेय दिए जाने का ज्यादा हकदार है। ऐसा सौरव गांगुली की तरह ही है, वह भारतीय टीम के कप्तान बने और उन्होंने नई और अलग चीजें आजमाईं। उनकी कप्तानी में भारत नंबर एक वनडे टीम बना। इसलिए मेरी पसंद रोहित शर्मा हैं। ’’
हालांकि पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने धोनी को आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ कप्तान करार दिया। हरभजन ने कहा, ‘‘मैं अपना वोट धोनी को दूंगा क्योंकि पहले ही साल से वह एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेले। उन्होंने फ्रेंचाइजी को सफल बनाने में बड़ी भूमिका अदा की। जिस तरह से उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी उठायी, वह अद्भुत है। अन्य कप्तानों ने भी अच्छा किया है और टूर्नामेंट जीते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि कुल मिलाकर मेरा वोट धोनी को जाएगा। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप ट्रॉफियों को देखें तो रोहित शर्मा ने पांच ट्रॉफियां जीती हैं जबकि एमएस धोनी के नाम चार ट्रॉफी रही हैं। मैं दोनों टीमों के लिए खेला हूं। मेरा दिल अब भी मुंबई इंडियंस के लिए धड़कता है क्योंकि मैं इसके लिए 10 साल तक खेला लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स में बिताए गए दो सालों ने मुझे काफी कुछ सिखाया।’’
[ad_2]
Source link