Virender Sehwag on ms dhoni to completed 5000 run in ipl csk IPL 2023 । ‘धोनी के 5000 या 7000 रन बनाने से कोई फर्क नहीं पड़ता’, सहवाग ने दिया ये चौंकाने वाला बयान
[ad_1]

Virender Sehwag And MS Dhoni
चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 रनों से शिकस्त दी। इस मैच में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2 लंबे छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में 5000 रन भी पूरे कर लिए। वह आईपीएल में 5000 से ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बने हैं। अब इस पर वीरेंद्र सहवाग ने बड़ा बयान दिया है।
सहवाग ने दिया ये बयान
पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंदर सहवाग का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी कीर्तिमानों के पीछे नहीं जाते हैं और आईपीएल में 5000 रन पूरे करने के कीर्तिमान का पूर्व भारतीय कप्तान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सहवाग ने स्टार स्पोर्ट्स पर मैच के बाद के शो में कहा कि यदि आप महेंद्र सिंह धोनी से इस बारे में पूछेंगे तो वह कहेंगे कि 5000, 3000 या 7000 रन बनाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सबसे महत्वपूर्ण तो ट्रॉफी जीतना है जो उन्होंने किया है। मुझे नहीं लगता कि वह कीर्तिमानों के पीछे जाते हैं या उनके बारे में सोचते हैं।
संन्यास के बाद याद की जाती है संख्या
वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि रिकॉर्ड और कीर्तिमान संन्यास के बाद याद किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि मैं भी वैसा ही था कौन जानता है कि कितने रन बनाए गए हैं लेकिन यह सही है कि यह संख्या बाद में याद की जाती है। जब आप संन्यास लेते हैं तो याद दिलाया जाता है कि फलां खिलाड़ी ने आईपीएल में इतने रन बनाए थे।
‘धोनी हैं महान खिलाड़ी’
वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि उम्मीद यही रहती है कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अधिक रन बनाएंगे। महेंद्र सिंह धोनी मिडिल ऑर्डर या निचले क्रम में आते हैं और 5000 रन पूरे किए हैं। इस नंबर पर खेलते हुए कोई खिलाड़ी इतने रन नहीं बना सकता है। वह अपने प्रदर्शन में निरंतर हैं, रन बनाते हैं और अपनी टीम को मैच जिताते हैं। वह महान खिलाड़ी हैं।
धोनी बने पांचवें भारतीय
महेंद्र सिंह धोनी इस लीग में 5000 रन पूरे करने वाले पांचवें भारतीय और कुल सातवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि विराट कोहली (6706), शिखर धवन (6284), डेविड वार्नर (5937), रोहित शर्मा (5880), सुरेश रैना (5528) और एबी डिविलियर्स (5162) को हासिल थी।
[ad_2]
Source link