Video:बेंगलुरु में पूर्वोत्तर के बाइक टैक्सी चालक से अभद्रता, गाली देकर बोला ऑटो चालक- ‘ये दूसरे देश से आया’ – Video: Bengaluru Bike Taxi Rider Abused – “has Come From Other Country”
[ad_1]

कर्नाटक में पूर्वोत्तर के बाइक चालक के साथ अभद्रता।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तमिलनाडु में भाषा के चलते उत्तर भारत के नागरिकों के साथ कथित तौर पर मारपीट और हिंसा की खबरें अभी चर्चा में है। इस बीच, कर्नाटक में पूर्वोत्तर के एक युवक के साथ नस्लभेद का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
@indiranagaraps is investigating the incident. Strict and necessary action will be taken. https://t.co/QosaVAF0gO
— ಬೆಂಗಳೂರು ನಗರ ಪೊಲೀಸ್ BengaluruCityPolice (@BlrCityPolice) March 7, 2023
क्या है वायरल वीडियो में?
वायरल वीडियो में पूर्वोत्तर राज्य के एक बाइक टैक्सी चालक का हेलमेट एक ऑटोवाला तोड़ते हुए उसे गाली दे रहा है। उसके धमकी भी देता है। ऑटोवाला बाइक चालक को गाली देकर कहता है कि ये दूसरे देश से आकर यहां अवैध तरीके से बाइक टैक्सी चलाते हैं। इनकी वजह से हम लोग अपने ग्राहक खो रहे हैं।
[ad_2]
Source link