Up:बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से आपूर्ति चरमराई, फैक्टरियों में उत्पादन ठप; कई शहरों में गहराया संकट – Power Supply Disrupted Due To Strike Of Electricity Workers In Up Production Stalled In Factories Deepened Cri
[ad_1]

यूपी में बिजली का संकट
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों की हड़ताल से बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी व मेरठ समेत कई शहरों में हड़ताल के पहले दिन ही जबरदस्त संकट पैदा हो गया। गोरखपुर और कानपुर में फैक्टरियों में औद्योगिक उत्पादन ठप हो गया। राजधानी लखनऊ का करीब एक-चौथाई हिस्सा बिजली संकट की चपेट में रहा। वहीं हड़ताल को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है।विद्युत आपूर्ति को बहाल करने में सहयोग नहीं करने वाले कई कर्मियों को बर्खास्त किया गया। साथ ही एजेंसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।
[ad_2]
Source link