Taste of Pune : बस एक कुल्हड़ रबड़ी, एक से एक फ्लेवर के दीवाने हुए लोग
[ad_1]
प्रियंका माली/पुणेः गर्मियों के सीजन में शरीर को तरावट देने और तरोताजा रखने के लिए कई तरह के पेय और व्यंजन डिमांड में हैं. पुणे शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्पेशल कोल्ड फूड पार्लर शुरू हो गए हैं. पूणेकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, मस्तानी आदि खाने के लिए पार्लरों में पहुंच रहे हैं. अब इन आइटमों की लिस्ट में एक और मीठा-सा नाम जुड़ गया है. अब रबड़ी के एक से बढ़कर एक फ्लेवर का लुत्फ पुणेरी उठा सकते हैं.
पुणे में पहली बार रबड़ी के अलग-अलग फ्लेवर परोसने वाला स्पेशल रबड़ी हाउस शुरू हुआ है. इस खास रबड़ी हाउस का नाम राधा गोकुल है. रबड़ी हाउस की मुख्य शाखा वाकड़ में है. पुणे में खराड़ी, हिंजेवाड़ी और मंजरी में चार शाखाएं और भी हैं.
महेश एथापे और श्रीकांत राठौड़ ने मिलकर इस रबड़ी हाउस की शुरुआत की है. एथापे ने कहा ‘राजस्थान भ्रमण के दौरान मुझे रबड़ी के अलग-अलग स्वाद मिले. कुछ ऐसा ही करने के इरादे से हमने यह बिजनेस शुरू किया है. हमने शुरुआत में भोसरी में रबड़ी हाउस शुरू किया. बहुत ही कम समय में इसे उम्मीद से ज्यादा रिस्पाॅन्स मिला इसलिए हमने पुणे के अलग-अलग हिस्सों में शाखाएं शुरू की हैं.
कौन-कौन-से फ्लेवर कर रहे दीवाना?
यहां आपको सीताफल रबड़ी के अलावा अंजीर, लच्छा, सादा, गुलकंद, स्ट्रॉबेरी, आम जैसे फ्लेवरों का जायका मिल सकता है. एथापे की मानें तो इनमें से सीताफल प्लेन और अंजीर जैसे फ्लेवर को ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं. इस रबड़ी को एक खास प्रकार के कुल्हड़ में परोसा जाता है. इस कारण रबड़ी में एक सौंधापन और ठंडक-सी रहती है.
.
Tags: Pune news, Street Food
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 13:05 IST
[ad_2]
Source link