Success Story: न विज्ञापन, न होर्डिंग और रेस्तरां हिट! क्या है कुकिंग सिखाने वाली निधि की कामयाबी का सीक्रेट?
[ad_1]
आशीष परमार/जूनागढ़. कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो क्या नहीं हो सकता. जूनागढ़ की एक महिला ने इस कहावत को सच कर दिखाया है. निधिबेन खख्खर (Nidhiben Khakkhar) ने अपने हुनर के दम पर 2000 से ज्यादा लोगों को खाना बनाना सिखाया है. जूनागढ़ में निधिबेन की रसोई आज हर कोई पसंद कर रहा है. असल में जो लोग उनसे खाना बनाना सीखने (Cooking Class) आते थे, उन्होंने ही निधिबेन को प्रेरित किया कि वह एक रेस्तरां शुरू करें. 8 सालों से कुकिंग सिखा रही निधि ने एक साल पहले Nidhi’s Kitchen रेस्टोरेंट शुरू किया, जो देखते ही देखते परिवारों की पहली चाॅइस बन गया है.
खास बात यह है कि अपने रेस्टोरेंट में अब भी मास्टर शेफ की तरह निधि ही रहती हैं. कई लोग काम कर रहे हैं, लेकिन निधि ही हर डिश को फाइनल टच और फ्लेवर देती हैं. उन्होंने न्यूज़18 से कहा ‘मेरी कुकिंग का स्वाद सभी को पसंद आता है. हर गुजराती पूरे स्वाद के साथ खाना चाहता है. मेरा रेस्टोरेंट किसी भी तरह के अजीनो मोटो या केमिकल का इस्तेमाल नहीं करता. यह घर जैसे हेल्दी भोजन की जगह है.’
वर्ड ऑफ माउथ से पब्लिसिटी हुई
अपनी कामयाबी में पति और पूरे परिवार को बड़ा श्रेय देने वाले निधि का कहना है कि उन्होंने अपने रेस्टोरेंट के लिए किसी तरह का प्रचार नहीं किया. कोई विज्ञापन या होर्डिंग नहीं, बस यहां जो लोग आए उन्होंने ही अपने परिचितों से खाने के बारे में बात की और इसी तरह यानी वर्ड ऑफ माउथ से ही बिजनेस चल पड़ा. उनका दावा है ‘खाने की गुणवत्ता के आधार पर ही मुझे सफलता मिली है.’
इस रेस्टोरेंट में गुजराती, पंजाबी सहित कई तरह के व्यंजन तैयार किए जाते हैं और स्वादप्रेमी इस जायके के दीवाने हो रहे हैं. सबसे खास बात है कि इस पूरे रेस्टोरेंट को निधिबेन अकेले मैनेज करती हैं. लोकल ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र की घरेलू महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने के तौर पर निधि मिसाल बन रही हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Food business, Gujarat news
FIRST PUBLISHED : April 29, 2023, 09:48 IST
[ad_2]
Source link