SRH vs DC IPL 2023 LIVE Score Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals live match score live updates | हैदराबाद के खिलाफ वॉर्नर ने जीता टॉस, दिल्ली की पहले बैटिंग
[ad_1]

SRH vs DC Live
SRH vs DC LIVE: आईपीएल 2023 के 34वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है। ये दोनों ही टीमें आईपीएल सीजन 16 की अंक तालिका में सबसे नीचे बैठी हुई हैं। सनराइजर्स की टीम जहां अपने 6 मुकाबलों में सिर्फ 2 जीत पाई है, वहीं दिल्ली की टीम अपने अबतक 6 मुकाबलों में से सिर्फ 1 ही जीत पाई है। इस मैच में दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
SRH vs DC मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?
सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो हैदराबाद की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच कुल 21 मैच खेले गए हैं। जिसमें से 11 में बाजी हैजराबाद की टीम ने मारी है। वहीं 10 बार दिल्ली की टीम जीतने में कामयाब रही है। आज दोनों टीमें 22वीं बार आईपीएल इतिहास में भिड़ने जा रही हैं।
दोनों टीमों के सभी खिलाड़ी:
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, सरफराज खान, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, रिपल पटेल, एनरिक नार्खिया, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, हैरी ब्रूक, एडेन मार्कराम (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, वॉशिंगटन सुंदर, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक
[ad_2]
Source link