Smartphone Itel S23 | भारत में भूचाल मचाने आया Itel S23, इतने सस्ते कीमत में दे रहा कमाल का फीचर्स
[ad_1]

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईटेल (Itel) S23 को एक बजट फोन के तौर पर मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। आईटेल एस सीरीज का लेटेस्ट हैंडसेट दो अलग-अलग रंग कलर में लॉन्च किया है। हैंडसेट वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच, Unisoc T606 चिपसेट, 8GB तक रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज। 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है। फोन को कई दमदार फीचर्स के साथ भारतीय यूजर्स के लिए लॉन्च किया है।
आईये एक नजर डालते हैं Itel एस23 की कीमत और फीचर्स पर:-
Itel S23 का कीमत भारत में क्या है
भारत में Itel S23 की कीमत मात्र 8,799 और यह 14 जून से अमेज़न के माध्यम से ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगा। कीमत के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 4GB + 128GB वैरिएंट की कीमत कितनी होगी। अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। आईटेल एस23 को कंपनी ने मिस्ट्री व्हाइट और स्टारी ब्लैक कलर ऑप्शन में मार्केट में उतारा है।
आईटेल S23 की specifications
Itel S23 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच HD+ (720 x 1,612 पिक्सल) IPS डिस्प्ले भी दिया गया है। डिस्प्ले वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ आता है। नए स्मार्टफोन में एक रंग बदलने वाला पैनल है जो सन लाइट के संपर्क में आने पर सफेद रंग को गुलाबी रंग में बदल देगा। फोन में प्रोसेसर के तौर पर एक ऑक्टा-कोर 12nm यूनिसोक T606 SoC चिप का इस्तेमाल किया गया है।स्मार्टफोन में फोटो खींचने के लिए LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है।
बैटरी की टाइमिंग कितनी
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया है। इसके अलावा, हैंडसेट 128GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज से लैस है, जिसे आप माइक्रोकार्ड 1TB तक बढ़ा सकते हैं। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। Itel S23 में 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। बैटरी को लेकर दावा किया है कि एक बार चार्ज करने पर 15 घंटे तक चल सकता है।
[ad_2]
Source link