Sensex Closing Bell:वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन बाजार में मजबूत बढ़त; सेंसेक्स 1031 अंक चढ़ा, निफ्टी भी ग्रीन – Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Sensex Nifty Nifty 50 Share Market Update Today
[ad_1]

शेयर बाजार
– फोटो : pixabay
विस्तार
मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में वित्तीय वर्ष 2022-23 के आखिरी दिन मजबूत बढ़त दिखीा। इस दौरान सेंसेक्स 1,031.43 (1.78%) अंक चढ़कर 58,991.52 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 279.05 अंकों की बढ़त के साथ 17,359.75 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। बाजार में आई इस मजबूती से निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा हुआ है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक इंट्राडे में निवेशकों ने करीब 3.4 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।
शुक्रवार के कारोबारी सेशन में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
बाजार में आई मजबूती में आईअी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों का योगदान रहा। एनएसई का निफ्अी आईटी इंडेक्स 2.45% चढ़कर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी बैंक इंडेक्स 1.7% उछला। बजार में मजबूती को आईआईएल के शेयरों में तेजी से सपोर्ट मिला और कंपनी के शेयर 4.3% की बढ़त के साथ बंद हुए।
वित्तीय वर्ष 2022-23 के आखिरी कारोबारी दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
[ad_2]
Source link