PMVVY Is Going To Be Closed | बंद होने जा रही है प्रधानमंत्री वय वंदना योजना!, जानिए क्या है आखिरी समय
[ad_1]

दिल्ली: प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) में इन्वेस्ट (Invest) कर आप आसानी से अपने लिए पेंशन (Pension) की व्यवस्था कर सकते हैं। यह योजना 1 अप्रैल (April) से बंद (Shut Down) हो रही है, इसलिए इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास केवल 31 मार्च 2023 तक का समय है। प्रधानमंत्री वय वंदन योजना 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के नागरिकों के लिए एक पेंशन योजना है। आप इस योजना में एकमुश्त राशि जमा कर अपने लिए पेंशन की व्यवस्था कर सकते हैं।
पति-पत्नी दोनों कर सकते हैं इन्वेस्ट
इस योजना में पति-पत्नी (Husband-Wife) दोनों इन्वेस्ट कर सकते हैं। योजना में इन्वेस्ट की सीमा (No Limit) तय नहीं है। इन्वेस्ट व्यक्तिगत या संयुक्त रूप से किया जा सकता है। इस योजना में इन्वेस्ट करने के लिए किसी भी पॉलिसीधारक को मेडिकल टेस्ट (Medical Test) की जरूरत नहीं है।
आवश्यक दस्तावेज़
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में इन्वेस्ट करने के लिए आपको फॉर्म (Form) के साथ यह दस्तावेज (Document) जमा करने होंगे। पैन कार्ड (Pan Card) की कॉपी, एड्रेस प्रूफ (आधार, पासपोर्ट आदि) की कॉपी, चेक की कॉपी या बैंक पासबुक (Bank Passbook) के पहले पेज की कॉपी, ताकि पेंशन का पैसा आपके खाते में पहुंच सके।
यह भी पढ़ें
क्या प्लान बंद होने के बाद पैसा मिलेगा?
इस योजना के लिए सरकार ने एलआईसी (LIC) के साथ करार किया है, इसलिए आप इस योजना में इन्वेस्ट के संबंध में एलआईसी कार्यालय या एजेंट (Agent) से संपर्क कर सकते हैं। एलआईसी ने इसके लिए एक टोल फ्री नंबर (Toll Free Number) भी जारी किया है। आप 1800-227-717 पर कॉल करके इस योजना से संबंधित जानकारी (Detail) प्राप्त कर सकते हैं।
[ad_2]
Source link