Pbks Vs Mi Live Score:मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ गेंदबाजी चुनी, शिखर धवन और प्रभसिमरन क्रीज पर – Pbks Vs Mi Live Cricket Score Punjab Kings Vs Mumbai Indians Ipl 2023 46th Match At Pca Stadium
[ad_1]
07:10 PM, 03-May-2023
PBKS vs MI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, अरशद खान।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कुरेन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
07:03 PM, 03-May-2023
PBKS vs MI Live Score: पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। रोहित आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए यह 200वां मैच है। मुंबई की टीम में एक बदलाव हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ चोटिल हो गए हैं। उनके स्थान पर आकाश को मौका मिला है। पंजाब की टीम में मैथ्यू शॉर्ट और नाथन एलिस की वापसी हुई है। कगिसो रबाडा को बाहर किया गया है।
06:38 PM, 03-May-2023
PBKS vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ गेंदबाजी चुनी, शिखर धवन और प्रभसिमरन क्रीज पर
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल के 46वें मैच में मुंबई इंडियंस के सामने पंजाब किंग्स की चुनौती है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब की टीम नौ मैच में पांच जीत के साथ छठे स्थान पर है। दूसरी ओर, मुंबई की टीम सातवें पायदान पर है। उसके आठ मैच में चार जीत के साथ आठ अंक हैं।
[ad_2]
Source link