PBKS vs DC Live score IPL 2023 Score updates Punjab Kings vs Delhi capitals ipl match score | शिखर धवन ने जीता टॉस, दिल्ली के खिलाफ बॉलिंग करेगी पंजाब की टीम
[ad_1]

PBKS vs DC Live score
PBKS vs DC Live Score: आईपीएल 2023 के 64वें मैच में आज पंजाब किंग्स के सामने दिल्ली कैपिटल्स की टीम है। दिल्ली की टीम पहले ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, ऐसे में उनके लिए ये मैच मात्र औपचारिकता है। लेकिन दूसरी ओर पंजाब की टीम को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए ये मैच जीतना होगा। इस मुकाबले में टॉस जीतकर पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
PBKS vs DC मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
हेड टू हेड में कौनसी टीम आगे?
इन दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो पंजाब की टीम थोड़ी आगे है। इन दोनों टीमों के बीच कुल 31 मुकाबले आईपीएल इतिहास में खेले गए हैं। इसमें से पंजाब की टीम ने 16 मैच जीते हैं, वहीं दिल्ली ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है। एक मैच बराबरी पर भी खत्म हुआ। वहीं अंक तालिका में दिल्ली की टीम 8 अंकों के साथ आखिरी पायदान पर है। इसके अलावा पंजाब की बात करें तो ये टीम 12 अंकों के साथ 8वें नंबर पर है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), राइली रूसो, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, यश ढुल, कुलदीप यादव, एनरिच नार्खिया, ईशांत शर्मा, खलील अहमद
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), अथर्व तायदे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कुरेन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, अर्शदीप सिंह
[ad_2]
Source link