Uncategorized

Palghar Boat | महाराष्ट्र: पालघर समुद्री इलाके में दिखी संदिग्ध नाव, 2 पाकिस्तानियों के मौजूद होने की खबर

[ad_1]

boat

Representational Photo

नई दिल्ली/पालघर. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, मुंबई से सटे पालघर (Palghar) के समुद्री इलाके में आज यानी शनिवार को एक संदिग्ध बोट दिखी है। वहीं अब मौके की नजाकत को देखते हुए, नेवी और कोस्ट गार्ड बोट को ढूंढने में लग गए हैं। 

मामले पर नेवी के पीआरओ मेहुल कार्णिक ने बताया कि, यह बोट इंडियन है, लेकिन उस पर सवार दो नागरिक पाकिस्तानी होने का संशय है।दरअसल बॉम्बे हाई के पास यह बोट नजर आई, जिसके बाद नेवी की ओर से मास्टर के माध्यम से उसे तुरंत ही कॉन्टैक्ट किया गया। 

वहीं इस वायरलेस पर उन्होंने अपने बोट पर दो पाकिस्तानी नागरिक के होने की बात स्वीकार की और फिर अचानक मुंबई से विपरीत दिशा की ओर जाने लगे। फिलहाल अब तक बोट के पास नेवी की टीम नही पहुंच सकी है। मामले पर विवरण का इंतजार है।

 



[ad_2]

Source link