<?php /** * The header for our theme * * This is the template that displays all of the <head> section and everything up until <div id="content"> * * @link https://developer.wordpress.org/themes/basics/template-files/#template-partials * * @package Markup */ $GLOBALS['markup_theme_options'] = markup_get_options_value(); global $markup_theme_options; $enable_slider = absint($markup_theme_options['markup_enable_slider']); $enable_box = $markup_theme_options['markup_enable_promo']; ?> <!doctype html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>"> <meta name="viewport" content="width=device-width, initial-scale=1"> <link rel="profile" href="https://gmpg.org/xfn/11"> <?php wp_head(); ?> </head> <body <?php body_class(); ?>> <?php //wp_body_open hook from WordPress 5.2 if ( function_exists( 'wp_body_open' ) ) { wp_body_open(); }else { do_action( 'wp_body_open' ); } ?> <div id="page" class="site "> <a class="skip-link screen-reader-text" href="#content"><?php esc_html_e( 'Skip to content', 'markup' ); ?></a> <?php /** * Hook - markup_action_header. * * @hooked markup_add_main_header - 10 */ do_action( 'markup_action_header' ); ?> <?php if ($enable_slider == 1 && (is_home() || is_front_page())) { ?> <section class="slider-wrapper"> <?php /* * Slider Section Hook */ do_action('markup_action_slider'); ?> </section> <?php } ?> <?php if ($enable_box == 1 && (is_home() || is_front_page() ) ) { ?> <section class="promo-slider-wrapper"> <?php /* * Boxes Section Hook */ do_action('markup_action_boxes'); ?> </section> <?php } ?>
Uncategorized

Ind Vs Aus 2nd Test Live:पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर में 26 रन बनाए, वॉर्नर-ख्वाजा क्रीज पर – Ind Vs Aus Live Score: India Vs Australia 2nd Test Match Today Scorecard Result News Updates In Hindi

[ad_1]

10:25 AM, 17-Feb-2023

IND vs AUS 2nd Test Live Score: ऑस्ट्रेलिया की अच्छी शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी शुरुआत की है। 10 ओवर में कंगारू टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 26 रन बना लिए हैं। वार्नर और ख्वाजा की सलामी जोड़ी इस मैच में संभलकर बल्लेबाजी कर रही है और अपनी टीम को बेहतर शुरुआत देने की कोशिश कर रही है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लड़ने का जज्बा दिखाया है। ऐसे में यह मुकाबला रोमांचक हो सकता है। 12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 37 रन है।

10:00 AM, 17-Feb-2023

IND vs AUS 2nd Test Live Score: ऑस्ट्रेलिया की सधी शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सधी शुरुआत की है। ख्वाजा और वॉर्नर की जोड़ी क्रीज पर अपनी नजरें जमा रही है। हालांकि, वॉर्नर ने अब तक कोई रन नहीं बनाया है। वहीं, ख्वाजा दूसरे छोर पर अच्छी लय में दिख रहे हैं। सात ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 21 रन है।

09:32 AM, 17-Feb-2023

IND vs AUS 2nd Test Live Score: ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू

टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। मैच की पहली ही गेंद पर बाय के रूप में ऑस्ट्रेलिया को मुफ्त के चार रन मिल गए। शमी ने लेग स्टंप के काफी बाहर गेंद की थी और विकेटकीपर इसे पकड़ पाने में असफल रहे। पहले ओवर की आखिरी गेंद में अंपायर ने वॉर्नर को एलबीडबल्यू आउट दे दिया था, लेकिन उन्होंने रिव्यू लिया और गेंद उनके बल्ले में लगने के बाद पैड पर लगी थी। ऐसे में वॉर्नर क्रीज पर सुरक्षित रहे। एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के चार रन है।

09:24 AM, 17-Feb-2023

IND vs AUS 2nd Test Live: पुजारा के 100वें टेस्ट में मैदान पर पहुंचा परिवार

चेतेश्वर पुजारा के 100वें टेस्ट के मौके पर उनका पूरा परिवार मैदान में पहुंचा। पुजारा के पिता, पत्नी और बेटी इस मैच की शुरुआत में मैदान पर थे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने उन्हें 100वें टेस्ट की खास टोपी दी। पुजारा भारत के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले 13वें खिलाड़ी हैं।

09:08 AM, 17-Feb-2023

IND vs AUS 2nd Test Live: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलियाः डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), टॉड मर्फी, नाथन लियोन, मैथ्यू कुहेमान।

09:05 AM, 17-Feb-2023

IND vs AUS 2nd Test Live: दोनों टीमों में बदलाव

इस मैच में दोनों टीमें बदलाव के साथ उतरी हैं। भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को मौका दिया गया है। पिछले मैच के लिए श्रेयस फिट नहीं थे। ऐसे में सूर्यकुमार यादव ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए। ऐसे में श्रेयस के फिट होने पर टीम में उनकी वापसी हुई है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम में तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड की जगह मैथ्यू कुहेमान को मौका दिया गया है। मैट रेनशॉ की जगह ट्रेविस हेड टीम में वापस आए हैं।

09:03 AM, 17-Feb-2023

IND vs AUS 2nd Test Live: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली की पिच पहले दिन बल्लेबाजी के लिए आसान होगी। इसके बाद यहां स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलेगी। ऐसे में कंगारू टीम पिच का फायदा उठाकर पहले दिन काफी रन बनाना चाहेगी। नागपुर में भी ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन यह टीम पहले दिन ही 177 रन पर सिमट गई थी और मैच पारी के अंतर से हार गई थी। इस मैच में कंगारू टीम बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी।

 

08:59 AM, 17-Feb-2023

IND vs AUS 2nd Test Live: ऑस्ट्रेलिया के लिए कुहेमान का डेब्यू

ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पिन गेंदबाज कुहेमान डेब्यू कर रहे हैं। मैच से पहले उन्हें कंगारू टीम की कैप दी गई। मार्नस लाबुशेन ने उन्हें यह कैप दी। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट खेलने वाले 466 खिलाड़ी होंगे। कुहेमान बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं और घरेलू क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार है।

08:53 AM, 17-Feb-2023

IND vs AUS 2nd Test Live: अश्विन-जडेजा के पास फिर रिकॉर्ड बनाने का मौका

रवींद्र जडेजा के पास इस मैच में टेस्ट में अपने 250 विकेट पूरे करने का मौका है। वह इस कीर्तिमान से एक विकेट दूर हैं। वहीं, रविचंद्रन अश्विन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 विकेट लेने से तीन विकेट दूर हैं। यही दोनों गेंदबाज इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ा खतरा होंगे।

08:42 AM, 17-Feb-2023

IND vs AUS 2nd Test Live: पुजारा खेलेंगे 100वां टेस्ट

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा आज अपने करियर का 100वां टेस्ट खेलेंगे। उनके 100वें टेस्ट से पहले सभी साथियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके सफर को याद किया। पुजारा ने कहा है कि एक क्रिकेटर के रूप में उनका सपना विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने का है।

 

 

08:30 AM, 17-Feb-2023

IND vs AUS 2nd Test Live: पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर में 26 रन बनाए, वॉर्नर-ख्वाजा क्रीज पर

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के एरुण जेटली स्टेडियम में है। चार मैच की सीरीज का पहला मैच भारत ने नागपुर में पारी और 132 रन से जीता था। अब टीम इंडिया की कोशिश दूसरा मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने की होगी। ऑस्ट्रेलिया को इस सीरीज में स्पिन गेंदबाजों ने खासा परेशान किया है और दिल्ली में भी स्पिन गेंदबाजों के हावी रहने की उम्मीद है।



[ad_2]

Source link

<?php /** * The template for displaying the footer * * Contains the closing of the #content div and all content after. * * @link https://developer.wordpress.org/themes/basics/template-files/#template-partials * * @package Markup */ global $markup_theme_options; $copyright = wp_kses_post($markup_theme_options['markup-footer-copyright']); if ( is_active_sidebar('footer-1') || is_active_sidebar('footer-2') || is_active_sidebar('footer-3') || is_active_sidebar('footer-4') ) { $count = 0; for ( $i = 1; $i <= 4; $i++ ) { if ( is_active_sidebar( 'footer-' . $i ) ) { $count++; } } $footer_col= 4; if( $count == 4 ) { $footer_col= 4; } elseif( $count == 3) { $footer_col= 3; } elseif( $count == 2) { $footer_col= 2; } elseif( $count == 1) { $footer_col= 1; } } ?> <div class="footer-full-width"> <?php if ( is_active_sidebar( 'full-width-footer' ) ){ dynamic_sidebar( 'full-width-footer' ); } ?> </div> <div class="footer-wrap"> <div class="container"> <div class="row"> <?php for ( $i = 1; $i <= 4 ; $i++ ){ if ( is_active_sidebar( 'footer-' . $i ) ) { ?> <div class="footer-col-<?php echo absint( $footer_col ); ?>"> <div class="footer-top-box wow fadeInUp"> <?php dynamic_sidebar( 'footer-' . $i ); ?> </div> </div> <?php } } ?> </div> </div> <footer class="site-footer"> <div class="container"> <div class="row"> <div class="col-sm-6"> <div class="copyright"> <?php echo wp_kses_post( $copyright ); ?> <span class="sep"> | </span> <?php /* translators: 1: Theme name, 2: Theme author. */ printf( esc_html__( 'Theme: %1$s by %2$s.', 'markup' ), 'Markup', '<a href="https://www.templatesell.com/">Template Sell</a>' ); ?> </div> </div> <div class="col-sm-6"> <div class="footer-menu"> <?php wp_nav_menu( array( 'theme_location' => 'footer', 'menu_id' => 'footer-menu', 'menu_class' => 'footer-menu', ) ); ?> </div> </div> </div> </div> </footer> <?php do_action('markup_go_to_top_hook'); ?> </div> </div><!-- #page --> <?php wp_footer(); ?> </body> </html>