Ind Vs Aus:दूसरे दिन 293 रन बने और 12 विकेट गिरे, भारत के टॉप-चार 20 रन भी नहीं बना सके, अब रहाणे से उम्मीदें – Ind Vs Aus Wtc Final Day 2 Highlights: 293 Runs Scored, 12 Wickets Fell, India Top-four Failed Vs Australia
[ad_1]

भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है। लंदन के ओवल में खेले जा रहे टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 151 रन बना लिए हैं। भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 269 रन यानी अब 118 रन और बनाने हैं। फिलहाल अजिंक्य रहाणे 29 रन और श्रीकर भरत पांच रन बनाकर नाबाद हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 469 रन बनाए थे। यानी भारतीय टीम अभी उसके स्कोर से 318 रन पीछे है। अब रहाणे और भरत से ही उम्मीदें हैं। गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया ने 142 रन बनाए और उसके सात विकेट गिरे, जबकि भारत ने 151 रन बनाए और उसके पांच विकेट गिरे। गुरुवार को कुल 293 रन बने और 12 विकेट गिरे।
[ad_2]
Source link