Gt Vs Mi:गुजरात ने मुंबई को 55 रनों से हराया, इस सीजन 10 अंक हासिल करने वाली दूसरी टीम बनी – Gt Vs Mi Match Report And Scorecard As Gujarat Titans Beat Mumbai Indians By 55 Runs
[ad_1]

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईपीएल 2023 अपना आधा पड़ाव पार कर चुका है। सभी टीमें सात मैच खेल चुकी हैं। चेन्नई और गुजरात के पास 10 अंक हैं, वहीं चार टीमों के पास आठ अंक हैं। एक टीम छह और तीन टीमें चार अंक हासिल कर चुकी हैं। गुजरात टाइटंस ने अपने सातवें मैच में मुंबई इंडियंस को 55 रन से हराया और इस सीजन 10 अंक हासिल करने वाली दूसरी टीम बनी। इसके साथ ही गुजरात ने अंक तालिका में चेन्नई की बराबरी करते हुए प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है। अंक तालिका में गुजरात और चेन्नई के समान 10 अंक हैं, लेकिन बेहतर रन रेट के आधार पर चेन्नई की टीम शीर्ष पर मौजूद है।
गुजरात टाइटंस ने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (56 रन), नूर अहमद (3/37) और राशिद खान (2/27) के शानदार प्रदर्शन की मदद से पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस को 55 रनों से हराया।
Back-to-back victories for @gujarat_titans 👏🏻👏🏻#GT complete a 55-run win over #MI to jump to number 2️⃣ on the Points Table 👌🏻👌🏻
Scorecard ▶️ https://t.co/PXDi4zeBoD#TATAIPL | #GTvMI pic.twitter.com/wUeFmsDNbo
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2023
[ad_2]
Source link