DRDO NSTL Recruitment 2023 | नौकरी का शानदार मौका! DRDO में निकली बंपर भर्तियां, यहां पढ़े पूरी डिटेल्स
[ad_1]

नई दिल्ली: नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। DRDO की एक प्रमुख प्रयोगशाला नेवल साइंस एंड टेक्नोलॉजिकल लेबोरेटरी (NSTL) विशाखापत्तनम ने भर्तियां निकाली है। इसके लिए उन्होंने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 62 ग्रेजुएट/ डिप्लोमा/ आईटीआई अपरेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ऐसे में अब इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त करने की आखिरी तारीख रोजगार समाचार में इस विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 15 दिन है। आइए यहां जानते है इससे जुड़ी पूरी डिटेल्स….
महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 13 जून, 2023
आवेदन की आखिरी तारीख: रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 15 दिन।
पदों का विवरण
ग्रेजुएट अपरेंटिस -28
डिप्लोमा अपरेंटिस -13
ट्रेड अपरेंटिस -11
जानें क्या है आयु सीमा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि DRDO में आवेदन की तारीख के अनुसार उम्मीदवारों की आयु 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए। ऐसे में जो युवा 18 साल के ऊपर है वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।
यह भी पढ़ें
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
इस जानकारी को लेकर आपको सलाह दी जाती है कि इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता की डिटेल के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते है।
प्रति महीना इतना मिलेगा स्टाइपेंड
ग्रेजुएट अपरेंटिस – 9000 रुपये महीना
डिप्लोमा अपरेंटिस-8000 रुपये महीना
ट्रेड अपरेंटिस-सरकार द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार
ये है चयन प्रक्रिया
आपको बता दें कि इन पदों पर चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के अधीन आवश्यकतानुसार अकादमिक मेरिट/ लिखित परीक्षा/ इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को एनएसटीएल, विशाखापत्तनम में शामिल होने के समय ऑनलाइन जमा किए गए डॉक्यूमेंट्स के मूल के साथ आवेदन का एक साइन किया हुआ प्रिंट आउट लाना होगा।
जानें कैसे करें अप्लाई
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कि बी.ई/ बी.टेक/ डिप्लोमा आवेदकों का रजिस्ट्रेशन www.mhrdnats.gov.in पर करना होगा और आईटीआई उम्मीदवारों को www.apprenticeshipindia.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन प्राप्त करने की आखिरी तारीख रोजगार समाचार में इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 15 दिन है। ऐसे में देर किसी बात कि आप भी करें जल्द आवेदन।
[ad_2]
Source link