Delhi Liquor Case:बीआरएस एमएलसी कविता को मिली मोहलत, अब 11 मार्च को Ed के सामने होंगी पेश – Delhi Excise Policy Case Brs Leader K Kavitha To Appear Before Ed On March 11
[ad_1]

BRS leader K Kavitha
– फोटो : ANI
विस्तार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब 11 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश होंगी। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) एमएलसी कविता ने बुधवार देर रात अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। इससे पहले ईडी ने उन्हें नौ मार्च को पूछताछ के लिए समन किया था।
44 वर्षीय नेता कविता ने ट्वीट किया कि वह 11 मार्च, 2023 को नई दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होंगी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रतिबद्धताओं के चलते उन्होंने पहले ही कई कार्यक्रम की योजना बना ली थी। उनके अनुरोध को अचानक ठुकरा देना प्रेरित लगता है। यह राजनीतिक उत्पीड़न के अलावा और कुछ नहीं है। कविता ने कहा कि वह समझ नहीं पा रही हैं कि पूछताछ के लिए बुलाने के लिए उन्हें इतना कम समय क्यों दिया गया। ऐसा लगता है कि जांच के नाम पर कुछ राजनीतिक मकसद साधने की कोशिश हो रही है। उनका स्पष्ट कहना है कि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
अरुण और कविता का आमना-सामना कराना चाहती है ईडी
बीआरएस नेता देर शाम हैदराबाद से नई दिल्ली पहुंचीं। ईडी दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कविता और हैदराबाद के व्यवसायी अरुण रामचंद्रन पिल्लई से एक साथ पूछताछ करना चाहती है ताकि उनका आमना-सामना कराया जा सके। ईडी ने सोमवार को पिल्लई को गिरफ्तार किया था।
[ad_2]
Source link