Delhi Capitals Issue Code Of Conduct after one player misbehaves women in party in ipl 2023 । महिला के साथ बदसलूकी के बाद एक्शन मोड में दिल्ली कैपिटल्स, IPL 2023 के बीच में लिया बड़ा फैसला
[ad_1]

Delhi Capitals Team
Delhi Capitals: डेविड वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। टीम ने अभी तक आईपीएल 2023 के 7 मैचों में से सिर्फ 2 में ही जीत दर्ज की है। वहीं, 5 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स की टीम आखिरी पायदान पर मौजूद है। अब आईपीएल 2023 के बीच में ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए कोड ऑफ कंडक्ट लागू किया गया है। इसके लागू करने की बड़ी वजह सामने आई है।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए लिया गया ये फैसला
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक खिलाड़ी द्वारा महिला के साथ फ्रेंचाइजी पार्टी के दौरान दुर्व्यहार किए जाने के बाद अपने प्लेयर्स के लिए कोड ऑफ कंडक्ट लागू किया है। यह कोड ऑफ कंडक्ड सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद लागू किया गया था। जिस खिलाड़ी ने महिला के साथ दुर्व्यहार किया था। अभी उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। दिल्ली कैपिटल्स की सार्वजनिक छवि ना खराब हो। इसी वजह से ये फैसला लिया गया है।
खिलाड़ियों को लेनी होगी अनुमति
नए कोड ऑफ कंडक्ड के अनुसार खिलाड़ियों को रात दस बजे के बाद अपने परिचितों को कमरे में लाने की हिजाजत नहीं है। अगर वह किसी से मिलना चाहते हैं, तो उन्हें टीम होटल में मिलना होगा। खिलाड़ियों को मीटिंग में निकलने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के अधिकारियों को सूचित करना होगा। अगर कोई खिलाड़ी कोड ऑफ कंडक्ड का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाड़ी जुर्माना लगाया जा सकता है या उसका अनुबंध समाप्त किया जा सकता है।
अगर दिल्ली कैपिटल्स का कोई खिलाड़ी किसी को कमरे में ले जाना चाहता है, तो उसे पहले से ही आईपीएल टीम इंटिग्रिटी ऑफिसर को सूचित करना होगा और टीम को एक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।
दिल्ली कैपिटल्स ने किया खराब प्रदर्शन
आईपीएल 2023 दिल्ली कैपिटल्स के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टीम को शुरुआती पांच मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा। टीम प्वॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर मौजूद है। टीम के लिए खराब बैटिंग बड़ी समस्या बनी हुई है।
[ad_2]
Source link