Del Vs Up Live Score:144 रन पर दिल्ली का चौथा विकेट गिरा, एलिस कैप्सी 21 रन बनाकर पवेलियन लौटीं – Up Vs Del Live Score: Up Warriorz Vs Delhi Capitals Today Women Ipl Match Scorecard News
[ad_1]
08:55 PM, 07-Mar-2023
DEL vs UP Live Score: दिल्ली का चौथा विकेट गिरा
144 रन के स्कोर पर दिल्ली का चौथा विकेट गिरा है। एलिस कैप्सी 10 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। सबनिम इस्माइल ने उन्हें सोफी एकलेस्टन के हाथों कैच कराया। कैप्सी ने अपनी पारी में एक चौका और दो छक्के लगाए। अब जेमिमा रोड्रिग्ज के साथ जेस जॉनसन क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 146 रन है।
08:39 PM, 07-Mar-2023
DEL vs UP Live Score: दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा
112 रन के स्कोर पर दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा है। कप्तान लेनिंग 42 गेंद में 70 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए। राजेश्वरी गायकवाड़ ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब जेमिमा के साथ एलिस कैप्सी क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर तीन विकेट पर 120 रन है।
08:37 PM, 07-Mar-2023
DEL vs UP Live Score: दिल्ली का स्कोर 100 रन के पार
दो विकेट के नुकसान पर दिल्ली का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। कप्तान मेग लेनिंग अर्धशतक लगाकर खेल रही हैं। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्ज उनका साथ दे रही हैं। अब तक यूपी की सभी गेंदबाज बेअसर साबित हुई हैं और दिल्ली की टीम एक बार फिर बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है।
08:30 PM, 07-Mar-2023
DEL vs UP Live Score: दिल्ली का दूसरा विकेट गिरा
96 रन के स्कोर पर दिल्ली का दूसरा विकेट गिरा है। मारिजाने कैप 12 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। सोफी एक्लेस्टन ने उन्हें दीप्ति शर्मा के हाथों कैच कराया। अब कप्तान लेनिंग के साथ जेमिमाह रोड्रिग्ज क्रीज पर हैं।
08:26 PM, 07-Mar-2023
DEL vs UP Live Score: मुंबई में बारिश रुकी
मुंबई में बारिश रुक गई है और कवर्स भी मैदान से बाहर जा चुके हैं। मैच 8.30 बजे शुरू होगा। नौ ओवर का खेल होने के बाद दिल्ली का स्कोर 87/1 है। कप्तान लेनिंग अर्धशतक लगाकर खेल रही हैं।
08:11 PM, 07-Mar-2023
DEL vs UP Live Score: बारिश के कारण मैच रुका
मुंबई के डीवाई पाटील स्टेडियम में बारिश के कारण मैच रोक दिया गया है। अब तक दिल्ली की टीम ने नौ ओवर की बल्लेबाजी की है और एक विकेट पर 87 रन बनाए हैं। कप्तान लेनिंग 34 गेंद पर 53 रन और मारिजाने कैप छह गेंद में नौ रन बनाकर खेल रही हैं। अब तक यूपी की गेंदबाज इस मैच में बेअसर साबित हुई हैं। सभी गेंदबाजों ने आठ या उससे ज्यादा के इकोनॉमी रेट से रन लुटाए हैं। एकमात्र विकेट ताहिला मैकग्राथ को मिला है, लेकिन वह भी रन रोकने में नाकाम रही हैं।
08:09 PM, 07-Mar-2023
DEL vs UP Live Score: मेग लेनिंग का अर्धशतक
दिल्ली की कप्तान मेग लेनिंग ने 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह अब तक अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगा चुकी हैं। वह एक छोर पर तेजी से रन बना रही हैं। वहीं, दूसरे छोर पर मारजाने कैप संभलकर खेल रही हैं। नौ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 87 रन है।
07:57 PM, 07-Mar-2023
DC vs UP Live Score: दिल्ली का पहला विकेट गिरा
67 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका लगा है। शेफाली वर्मा 14 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। ताहिला मैकग्राथ की गेंद पर किरण नवगिरे ने उनका कैच पकड़ा। शेफाली अच्छी लय में दिख रही थीं, लेकिन बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठीं। अब कप्तान लेनिंग के साथ मारिजाने कैप क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 71 रन है।
07:53 PM, 07-Mar-2023
DC vs UP Live Score: दिल्ली का स्कोर 50 रन के पार
दिल्ली का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन के पार जा चुका है। शेफाली वर्मा और मेग लेनिंग की जोड़ी शानदार लय में दिख रही है और एक बार फिर टीम को अच्छी शुरुआत दे चुकी है। पावरप्ले में दिल्ली ने बिना कोई विकेट खोए 62 रन बनाए हैं। कप्तान मेग लेनिंग अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गई हैं।
07:47 PM, 07-Mar-2023
DC vs UP Live Score: दिल्ली की अच्छी शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने शानदार शुरुआत की है। कप्तान लेनिंग और शेफाली वर्मा ने एक बार फिर अपनी टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई है। दोनों अच्छी लय में दिख रही हैं और पावरप्ले का फायदा उठा रही हैं। पांच ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी नुकसान के 45 रन है।
07:31 PM, 07-Mar-2023
DC vs UP Live Score: दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू
यूपी के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। दिल्ली की कप्तान मेग लेनिंग और उनकी जोड़ीदार शेफाली वर्मा क्रीज पर हैं। दोनों ने पिछले मैच में अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी और इस मैच में भी ऐसा ही करना चाहेंगी। यूपी के लिए सबनिम इस्माइल ने गेंदबाजी की शुरुआत की है। पहले ओवर का खेल खत्म होने के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी नुकसान के चार रन है।
07:04 PM, 07-Mar-2023
DC vs UP Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, मारिजाने कैप, जेमिमाह रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, जेस जॉनसन, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, तारा नॉरिस।
यूपी वारियर्सः एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), श्वेता सहरावत, किरण नवगिरे, ताहिला मैकग्राथ, दीप्ति शर्मा, सिमरन शेख, देविका वैद्य, सोफी एक्लेस्टोन, शबनम इस्माइल, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़।
🚨 Toss Update 🚨@UPWarriorz win the toss and elect to bowl first against @DelhiCapitals.
Follow the match 👉 https://t.co/Yp7UtgDSsl#TATAWPL | #DCvUPW pic.twitter.com/Oxj5UeD2Hk
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) March 7, 2023
07:02 PM, 07-Mar-2023
DC vs UP Live Score: यूपी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
यूपी वॉरियर्स की कप्तानी एलिसा हीली ने टॉ जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यूपी की टीम ने पिछले मैच की स्टार खिलाड़ी ग्रेस हैरिस को आराम दिया है। उनकी जगह इस्माइल को मौका दिया गया है। वहीं, दिल्ली की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
06:51 PM, 07-Mar-2023
DC vs UP Live Score: पहला मैच मुश्किल से जीती थी यूपी की टीम
दिल्ली की टीम ने अपने पहले मैच में आरसीबी को 60 रन के बड़े अंतर से हराया था। वहीं, यूपी की टीम गुजरात के खिलाफ मुश्किल से जीती थी। यूपी के लिए ग्रेस हैरिस ने आखिरी के ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई थी। इस मैच में यूपी की बाकी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगी।
06:46 PM, 07-Mar-2023
DEL vs UP Live Score: 144 रन पर दिल्ली का चौथा विकेट गिरा, एलिस कैप्सी 21 रन बनाकर पवेलियन लौटीं
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला प्रीमियर लीग का पांचवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच है। यह मैच मुंबई के डॉ, डीवाई पाटील स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली और यूपी दोनों टीमें अपना पहला मैच जीत चुकी हैं और इस मैच को अपने नाम कर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल करना चाहेंगी।
[ad_2]
Source link