Csk Vs Srh:चेपक में चेन्नई की हैदराबाद पर लगातार चौथी जीत, तीन विकेट लेने वाले जडेजा बने प्लेयर ऑफ द मैच – Chennai Super Kings Defeat Sunrisers Hyderabad In Chepauk Match; Dhoni, Conway, Jadeja Updates | Ipl 2023
[ad_1]

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईपीएल 2023 के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर महज 134 रन ही बना सकी। जवाब में चेन्नई ने 18.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए डेवोन कॉन्वे ने 57 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन की नाबाद पारी खेली। हालांकि, मैच में तीन विकेट लेने वाले रवींद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अंक तालिका का हाल
यह इस सीजन चेन्नई की छह मैचों में चौथी जीत है। टीम दो मैच हारी है। आठ अंकों के साथ चेन्नई की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। उसके राजस्थान और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बराबर अंक हैं, लेकिन राजस्थान का रन रेट इन सबमें सबसे बेहतर है और इस वजह से आरआर की टीम शीर्ष पर है। लखनऊ दूसरे और चेन्नई तीसरे स्थान पर है।
[ad_2]
Source link