Constable Recruitment 2023 | एक्साइज कॉन्स्टेबल पदों यहां पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
[ad_1]

रांची: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। जेएसएससी यानी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने एक्साइज कॉन्स्टेबल (Excise Constable) पदों पर भर्ती निकाली है। जारी वेकेंसी के जरिये 500 से ज्यादा खाली पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
30 जून, 2023 लास्ट डेट
JSSC ने योग्य उम्मीदवारों को 1 जून से 30 जून, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया है। आबकारी कॉन्स्टेबल पद पर आवेदकों का चयन फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान करने और फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की लास्ट डेट 2 जुलाई, 2023 है। आवेदन लेटर प्रिंट करने की लास्ट डेट 4 जुलाई, 2023 और करेक्शन विंडो 6 जुलाई से 8 जुलाई को खोली जाएगी।
वैकेंसी डिटेल्स
JSSC द्वारा एक्साइज कॉन्स्टेबल पद पर कुल 583 रिक्तियां भरी जाएंगी। इनमें अनारक्षित वर्ग के लिए 237 पद, अनुसूचित जाति के 148 पद, अनुसूचित जनजाति के 57 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनु-I) के 50 पद, पिछड़ा वर्ग (अनु-II) के 32 पद, और आ. क. व. कैटेगरी के 59 पद आरक्षित हैं।
क्या है आवेदक की योग्यता ?
झारखंड एक्साइज कॉन्स्टेबल (Jharkhand Excise Constable) पद पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या मैट्रिक परीक्षा पास होना अनिवार्य है। आवेदकों की आयु सीमा कम से कम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तक ही होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क कितनी ?
आवेदन शुल्क आवेदन शुल्क सभी अनारक्षित वर्ग के लिए ₹100/- और सभी आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹50/- है। शुल्क ऑनलाइन मोड के माध्यम के जरिये जमा होगा। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार JSSC की ऑफिसियल साइट देख सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले JSSC Excise Constable Recruitment 2023 Notification को उम्मीदवार ध्यान से जरूर पढ़ें।
[ad_2]
Source link