Chandrashekhar Azad:भीम आर्मी प्रमुख को अस्पताल से मिली छुट्टी, पुलिस बोली-जल्द करेंगे वारदात का खुलासा – Attack On Chandrashekhar Azad: Accused Of Firing On Bhim Army Chief Chandrashekhar In Saharanpur Arrested
[ad_1]

चंद्रशेखर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर बुधवार शाम को जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं गुरुवार शाम को चंद्रशेखर को सहारनपुर के जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर देवबंद की गांधी कॉलोनी में कार में आए बदमाशों ने उनकी कार पर चार राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली चंद्रशेखर के पेट को छूकर निकल गई। वह घायल हो गए और कार के शीशे भी टूट गए।
चंद्रशेखर को पहले देवबंद के सरकारी अस्पताल में उपचार दिलाया गया। इसके उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बड़ी संख्या में अस्पताल में समर्थक एकत्र हो गए। हमले का कारण अभी ज्ञात नहीं हो सका है।
आजाद से अस्पताल में मुलाकात करने के बाद सहारनपुर के एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि आजाद की स्थिति बेहतर है। उन्हें अस्पताल से आज छुट्टी दे दी गई है। वह घर पर ही आराम करेंगे। वहीं पुलिस की कई टीमें मामले की पड़ताल में जुटी है।
#WATCH | Bhim Army leader and president of Aazad Samaj Party – Kanshi Ram, Chandra Shekhar Aazad, discharged from SBD Hospital in Saharanpur, Uttar Pradesh.
He was admitted here yesterday after armed men attacked his convoy and a bullet grazed his stomach. pic.twitter.com/2TTfjCPfGd
— ANI (@ANI) June 29, 2023
[ad_2]
Source link