Anand Mahindra And Mukesh Ambani Had To Book Uber Cab In America, Photo Shared On Twitter | The Shivalik
Uncategorized

Anand Mahindra and Mukesh Ambani had to book Uber cab in America, photo shared on Twitter

[ad_1]

महिंद्रा समूह के अध्‍यक्ष आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) को सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। ट्विटर पर उनके द्वारा शेयर किए जाने वाले वीडियोज लोगों को मोटिवेट भी करते हैं। अब आनंद महिंद्रा ने एक दिलचस्‍प वाकया शेयर किया है। बताया है कि उन्‍हें और रिलांयस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को उबर कैब बुक करने की जरूरत पड़ गई। घटना अमेरिका की है, जहां दोनों बिजनेसमैन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजकीय यात्रा से जुड़े डिनर और मीटिंग्‍स में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। 

आनंद महिंद्रा ने अपने लेटेस्‍ट ट्वीट में एक फोटो शेयर की है। इसमें उनके साथ मुकेश अंबानी, 3rdiTech की सह-संस्थापक वृंदा कपूर और नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स दिखाई दे रही हैं। आनंद महिंद्रा ने इस फोटो के साथ एक किस्‍सा भी बताया है।  

उन्‍होंने लिखा है कि अमेरिका यात्रा के दौरान टेक हैंडशेक मीटिंग के बाद, वो, मुकेश अंबानी और वृंदा कपूर अमेरकिा के सेक्रेटरी ऑफ कॉमर्स से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उनकी शटल बस छूट गई। आनंद्र महिंद्रा के मुताबिक शटल बस छूटने के बाद उन्‍होंने उबर बुक करने का फैसला किया। इसी दौरान वहां नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स आ गईं। भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक सुनीता विलियम्स ने आनंद महिंद्रा और मुकेश अंबानी और वृंदा कपूर को लिफ्ट दी और नेक्‍स्‍ट डेस्टिनेशन तक पहुंचाया। आनंद महिंद्रा ने इसे ‘वॉशिंगटन मोमेंट’ कहा है। 
 

अमेरिका पहुंचे भारत के व्यापार प्रतिनिधिमंडल में आनंद्र महिंद्रा, मुकेश अंबानी, वृंदा कपूर के अलावा जेरोधा और ट्रू बीकन के सह-संस्थापक निखिल कामथ भी शामिल थे। वॉशिंगटन में हुई बैठकों में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, ऐपल के सीईओ टिम कुक, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, ओपनएआई के सीईओ सैम अल्टमैन, एएमडी के सीईओ लिसा सु ने भी हिस्‍सा लिया। सुनीता विलियम्स समेत कई अंतरिक्ष यात्री भी बैठक का हिस्‍सा बने। 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच टेक, साइंस और स्‍पेस से जुड़े कई विषयों पर सकारात्‍मक बातचीत और समझौते हुए हैं। 
 



[ad_2]

Source link