Uncategorized

Adani Group’s Road Show | अडानी ग्रुप का अमेरिका-लंदन-दुबई में रोड शो आज से, इन्वेस्टर्स का भरोसा जीतने की कोशिश

[ad_1]

adani

Photo – Adani Group LTD

दिल्ली: अडानी समूह (Adani Group) आज से अमेरिका (America), लंदन (London) और दुबई (Dubai) में रोड शो करेगा। इसे ‘फिक्स्ड इनकम रोड-शो’ (Fixed Income Road Show) नाम दिया गया है। हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट के बाद अदानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई। इससे अडानी ग्रुप पर निवेशकों (Investers) का भरोसा (Trust) कम हुआ है। अब इस रोड-शो के जरिए अदानी ग्रुप अपने निवेशकों का भरोसा फिर से हासिल करने की कोशिश कर रहा है। रोड शो के अलावा अडाणी समूह निवेशकों का विश्वास जीतने के लिए और भी कई प्रयास कर रहा है।

अडानी ग्रुप का रोड शो 7 मार्च से 15 मार्च तक

अडानी समूह के प्रबंधन सदस्य और समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी जगशिंदर सिंह भी रोड शो में भाग लेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, ये रोड शो 7 मार्च से 15 मार्च तक लंदन, दुबई और अमेरिका के कई शहरों में होंगे। समूह को उम्मीद है कि इस रोड-शो के माध्यम से वे निवेशकों से मिल सकेंगे और कंपनी में निवेशकों का विश्वास बढ़ा सकेंगे।

यह भी पढ़ें

सिंगापुर और हांगकांग में रोड शो किए गए

अडानी समूह ने सिंगापुर (Singapore) और हांगकांग (Hongkong) में फिक्स्ड इनकम रोड-शो आयोजित किए थे, जो बहुत सफल रहे थे। इस रोड शो के बाद निवेशकों का भरोसा काफी हद तक बहाल हुआ है। अब ये रोड-शो दूसरे देशों में किया जा रहा है। 24 जनवरी को अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट जारी होने के बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। हिंडनबर्ग ने अडानी समूह की कंपनियों पर स्टॉक हेरफेर और लेखा धोखाधड़ी का आरोप लगाया। हालांकि, अडानी ग्रुप ने हिंडनबर्ग के सभी आरोपों का खंडन किया है।



[ad_2]

Source link