Aap Vs Bjp:हंगामे के बीच अटका स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव, सदन में हाथापाई, एक दूसरे पर फेंकी बोतलें – Mcd Election Election Of Standing Committee Members Stuck Amid Uproar
[ad_1]

सदन में हंगामा करते सदस्य
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली को मेयर और डिप्टी मेयर मिलने के बाद स्थायी समिति का चुनाव हंगामे की भेंट चढ़ गया। समिति की वोटिंग के लिए सदस्यों को मोबाइल लेकर जाने की अनुमति प्रदान की गई, जिसका भाजपा के पार्षदों ने पुरजोर ढंग से विरोध किया। आरोप लगाया कि सदस्य वोट देने के बाद बैलेट पेपर की फोटो खींच रहे हैं। इसके बाद हंगामा बढ़ गया। इस दौरान करीब 43 सदस्य वोटिंग कर चुके थे।भाजपा ने मोबाइल के साथ हुई वोटिंग रद्द करने को लेकर भी हंगामा किया। देर रात तक दोबारा वोटिंग को लेकर फैसला नहीं हो सका। वहीं हंगामे के बीच आप और भाजपा पार्षदों ने एक दूसरे के साथ हाथापाई की। पानी की बोतलें फेंकी।
शैली बोलीं… केजरी हैरान
हंगामे को लेकर शैली ओबरॉय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक जब स्थायी समिति का चुनाव कराया जा रहा था तब बीजेपी पार्षदों ने मुझ पर हमला करने की कोशिश की! बीजेपी की गुंडागर्दी की यह हद है कि वे एक महिला मेयर पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं।
BJP Councillors just tried to attack me while I was conducting the Standing Committee elections, as per Supreme Court orders! This is the extent of BJP’s Gundagardi that they are trying to attack a woman Mayor.
— Dr. Shelly Oberoi (@OberoiShelly) February 22, 2023
वहीं, सीएम केजरीवाल ने दिल्ली की मेयर की इस प्रतिक्रिया पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वह इस प्रकरण को लेकर हैरान हैं।
This is absolutely shocking and unacceptable! https://t.co/aK1vcRThoQ
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 22, 2023
[ad_2]
Source link