2 Big Asteroids Size 100 Foot With Speed 57876 Kilometer Per Hour Coming Toward Earth Today Nasa Warning | The Shivalik
Uncategorized

2 big asteroids size 100 foot with speed 57876 kilometer per hour coming toward earth today nasa warning

[ad_1]

अंतरिक्ष की घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों ने एस्टरॉयड का नाम सुना होगा। कई बार इन्हें उल्का पिंड या धूमकेतु समझ लिया जाता है। लेकिन एस्टरॉयड इनसे अलग होते हैं। एस्टरॉयड खनिज और चट्टानों से बने होते हैं। ये सौरमंडल में लगातार चक्कर लगाते रहते हैं। चक्कर लगाते हुए ये एक निश्चित समय पर ग्रह के करीब से गुजरते हैं। लेकिन एस्टरॉयड का पृथ्वी के करीब आना खतरनाक हो सकता है। इन दिनों एस्टरॉयड लगातार पृथ्वी की ओर आ रहे हैं और इसके करीब से गुजर रहे हैं। 

स्पेस में एस्टरॉयड पर नजर रखने के लिए नासा अपनी जेट प्रॉपल्शन लेबोरटरी से लगातार इन्हें ट्रैक करती रहती है। JPL के अनुसार, आज 2 एस्टरॉयड फिर पृथ्वी के करीब आने वाले हैं। इनमें से एक का नाम एस्टरॉयड 2023 KV3 है। यह 25 फीट का चट्टानी टुकड़ा है। जो कि किसी बस जितना बड़ा है। सुनने में आकार बहुत छोटा मालूम होता है। लेकिन लाखों किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से अगर कोई चीज धरती से टकराए तो परिणाम भयंकर हो सकते हैं। एस्टरॉयड 2023 KV3 आज धरती के पास से सिर्फ 4.7 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरने वाला है। 

दूसरा एस्टरॉयड 2023 JZ4 है। यह 100 फीट का चट्टानी टुकड़ा है। इसका साइज काफी बड़ा है। यह एक बड़े हवाई जहाज जितना है। इसकी स्पीड 57876 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है। इस तरह के एस्टरॉयड्स के लिए नासा खासतौर पर अलर्ट रहती है। नासा के अनुसार यूं तो किसी एस्टरॉयड के धरती से टकराने की संभावना बहुत कम होती है। लेकिन 150 फीट से बड़े एस्टरॉयड पृथ्वी के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। ऐसे विशालकाय एस्टरॉयड पृथ्वी के बड़े हिस्से पर तबाही ला सकते हैं। 

नासा ने हाल में किसी भी एस्टरॉयड के सीधे धरती से टकराने जैसी कोई सूचना जारी नहीं की है। एस्टरॉयड के अलावा कई बार उल्का पिंड भी धरती पर आ गिरते हैं। हाल ही में अमेरिका के न्‍यू जर्सी (New Jersey) के होपवेल में एक घर में उल्का पिंड गिरने की खबर आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक यह उल्का पिंड का टुकड़ा बताया गया था। इस चट्टानी टुकड़े का वजन करीब 1.8 किलोग्राम बताया गया था। जो उल्‍काएं पूरी नहीं जल पातीं, उनका बचा हुआ भाग पृथ्‍वी पर गिरता है। इसी तरह एस्टरॉयड भी पृथ्वी पर गिर सकते हैं। एक एस्टरॉयड के लिए हाल ही में कहा गया था कि यह जुलाई में पृथ्वी से टकरा सकता है, लेकिन बाद में इसने अपनी दिशा बदल ली, जिसके बाद अब इस एस्टरॉयड का खतरा फिलहाल टल गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

[ad_2]

Source link