Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the markup domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /var/www/wp-includes/functions.php on line 6121
Redmi Note 12R With 5000mah Battery 8GB Ram Snapdragon 4 Gen 2 SoC Spotted China Regulatory All Specs Details | The Shivalik
Uncategorized

Redmi Note 12R with 5000mah battery 8GB ram Snapdragon 4 Gen 2 SoC spotted china regulatory all specs details

[ad_1]

Redmi Note 12R कंपनी की Redmi Note 12 सीरीज में अगला एडिशन होने जा रहा है। फोन को चाइनीज सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया जा चुका है। अब इसे फिर से चीन में रेग्युलेटर की वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे इसके स्पेसिफिकेशन भी पता चल रहे हैं। साथ ही कलर ऑप्शन और कुछ अन्य डिटेल्स भी नजर आए हैं। आइए बताते हैं लेटेस्ट अपडेट। 

Redmi Note 12R को मॉडल नम्बर 23076RA4BC के साथ चीन में रेगुलेटर वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। चाइना टेलीकॉम के अनुसार, इसमें 6.79 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसमें 1,080 x 2,460 पिक्सल का रेजॉल्यूशन होगा। यह एक IPS LCD पैनल होगा। डिवाइस में Snapdragon 4 Gen 2 SoC होगा। जो कि लिस्ट किए गए प्रोसेसर के मॉडल नम्बर SM4450 के आधार पर बताया गया है।   

रेडमी नोट 12आर के कैमरा स्पेसिफिकेशन भी यहां पता चलते हैं। इसमें दो कैमरा दिए गए हैं। मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ में 2 मेगापिक्सल का एक और कैमरा दिया गया है। फ्रंट में यह 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आता है। कहा गया है कि इसमें 5000mAh कैपिसिटी की बैटरी देखने को मिल सकती है। इसके कलर ऑप्शन की बात करें तो फोन मिडनाइट ब्लैक, टाइम ब्लू और स्काई फैंटेसी में आ सकता है। यह 4GB से 8GB तक रैम, और 128GB से 256GB तक स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। 

Redmi Note 12R को 1099 युआन (लगभग 12,500 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। जिसमें इसका 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट शामिल होगा। वहीं, इसके टॉप एंड वेरिएंट को 1799 युआन (लगभग 20,500 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 8 जीबी रैम और 256 स्टोरेज होने की बात कही गई है। 

Redmi Note 12R Pro 5G को कंपनी मई में लॉन्च कर चुकी है। इसमें 6.67 इंच की फुल HD+ OLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेशन 1200 निट्स है। यह ऑक्टा कोर Snapdragon 4 Gen 1 SoC से लैस है। इस फोन में 12GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करता है। Redmi Note 12R Pro 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 

[ad_2]

Source link