Baba Bageshwar :नहीं लगेगा दिव्य दरबार, हनुंमत कथा वाचन जारी; पं. धीरेंद्र शास्त्री बोले- सामूहिक अर्जी लगेगी – Baba Bageshwar: Divine Court Will Not Be Held Today, Parchi Program, Hanumant Katha Will Be Organized
[ad_1]
पंडित धीरेंद्र शास्त्री।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार आज नहीं लगेगा बाबा आज पर्ची पर अर्जी भी नहीं सुनेंगे लेकिन कथा वाचन करेंगे आयोजन समिति ने लगातार बढ़ रही भी और गर्मी को देखते हुए ऐसा फैसला लिया आयोजन समिति द्वारा कथा वाचन का समय भी परिवर्तित कर दिया गया है आज से हनुमंत कथा वाचन दोपहर के 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। हालांकि आयोजन समिति का यह भी कहना है कि दिव्य दरबार केवल आज के लिए कैंसिल हुआ है।
बाबा बोले- हनुमंत कथा रद्द नहीं
इधर, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों से अपील की है कि जो जहां है वहीं से हनुमंत कथा को सुनें। अपने घर में रहकर ही कथा सुनें। उन्होंने कहा कि हनुमंत कथा रद्द नहीं होगी। अपने समय पर कथा होगी। लोगों से प्रार्थना की गई है कि बाकी लोगो को आने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि कथास्थल वाले इलाके में जाम लग रहा है। ढाई-ढाई घंटे लोग जाम में फंस जा रहे। इसलिए अपील है घर में रहकर ही कथा सुनें। लाखों की भीड़ को देखते हुए अपील है कि कम से कम लोग पंडाल आएं। सोमवार को लगने वाले दरबार में सामूहिक अर्जी लगेगी। फिर जो हनुमान जी की इच्छा।
होटल में रात दो बजे सुनी खास लोगों की अर्जी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि जिस होटल में बाबा ठहरे हैं, वहां उन्होंने मध्य रात्रि 2 बजे से 3 बजे दरबार लगाया। यहां उन्होंने खास लोगों की अर्जी सुनी। इसमें खास लोग शामिल हुए। इधर, बागेश्वर धाम सरकार के फेसबुक पेज पर एक वीडियो मिला। एक घंटे का यह वीडियो रविवार रात 11.55 बजे का है। इसमें लिखा है…LIVE : सीधी बात | बागेश्वर धाम सरकार, पटना बिहार। इस वीडियो को देखकर प्रतीत हो रहा है कि बाबा ने लाइव आकर सोशल मीडिया पर लोगों की अर्जी सुनी। उन्हें उनकी समस्या का समाधान कैसे करना है यह बताया।
[ad_2]