Aishwarya Rai Bacchan Ponniyin Selvan 2 Trailer Release Directed By Mani Ratnam Release 28 April Latest Update | The Shivalik
Uncategorized

aishwarya rai bacchan Ponniyin Selvan 2 Trailer release directed by Mani Ratnam release 28 april latest update

[ad_1]

साउथ सिनेमा इन दिनों भारत से लेकर दुनियाभर में छाया हुआ है। अब एक और महा फिल्म इस इंडस्ट्री की ओर से पेश की जा रही है। साउध सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म पोन्नियन सेल्वन (PS-1) का दूसरा भाग अब रिलीज के लिए तैयार है। जी हां, बॉलीवुड एक्ट्रेस एश्वर्या राय की अपकमिंग फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 (PS-2) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर को देख फैंस सुपरएक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फिल्म इसी महीने रिलीज होने जा रही है जिसमें अभी थोड़ा समय बाकी है। आइए इस फिल्म से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के बारे में आपको बताते हैं। 

फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 (PS-2) का ट्रेलर 30 मार्च को मेकर्स की ओर से रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर बहुत ही शानदार है। फिल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। जिसके लिए अब फैंस को इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। य़ह फिल्म PS-1 का सीक्वल है जिसने ताबड़तोड़ कमाई की थी। PS-2 फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग जल्द ही शुरू की जाने की बात सामने आ रही है। यह एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट है। जिसे मशहूर डायरेक्टर मणिरत्नम ने निर्देशित किया है। फिल्म में एश्वर्या राय बच्चन ने राजकुमारी नंदिनी और मंदाकिनी का किरदार निभाया है। ट्रेलर में वह तलवार चलती नजर आ रही हैं। आप भी देखें इस फिल्म का शानदार ट्रेलर- 

पोन्नियन सेल्वन 2 (PS-2) की कहानी 
पोन्नियन सेल्वन 2 चोल साम्राज्य पर आधारित है। जिसमें कहानी चोल साम्राज्य के सम्राट राजा चोलन के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में एश्वर्या राय की दोहरी भूमिका नजर आने वाली है। वह नंदिनी और मंदाकिनी नामक किरदारों को निभाती नजर आएंगीं। फिल्म के इस भाग में वह चोल साम्राज्य को खत्म करती नजर आने वाली हैं जैसा कि ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। 

पोन्नियन सेल्वन 2 की स्टारकास्ट
फिल्म में चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्थी, जयम रवि और त्रिशा कृष्णन अहम किरदारों में हैं। इस मूवी में ए.आर. रहमान का म्यूजिक है। रवि वर्मन ने कैमरा डिपार्टमेंट संभाला है। जबकि एडिटिंग श्रीकर प्रकाश द्वारा की गई है। फिल्म का बजट 250 करोड़ के लगभग बताया गया है। जिसके अनुसार यह एक मेगा बजट फिल्म है। PS-1 बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। अब देखना होगा कि 28 अप्रैल को रिलीज होने जा रही PS-2 क्या कमाल करती है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

[ad_2]

Source link